कल मंगलवार 7 अप्रैल को बना है चंद्राधि योग, वृषभ और मिथुन समेत 5 राशियां रहेंगी भाग्यशाली,लाभ और तरक्की का संयोग

RAIPUR KI BAAT
0

कल 7 अप्रैल दिन है मंगलवार ऐसे में दिन के स्वामी ग्रह रहेंगे मंगल जबकि कल पंचमी तिथि रहेगी और चंद्रमा का गोचर भी होकर कल मंगल की राशि वृश्चिक में। ऐसे में कल के दिन चंद्रमा से पंचम भाव में मंगल और सूर्य की युति होने से आदित्य मंगल योग भी बनेगा। और साथ ही कल चंद्रमा से छठे भाव में शुक्र और अष्टम में गुरु के होने से चंद्राधि योग बनेगा। ऐसे में कल मंगलवार का दिन वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला और मकर राशि के जातकों के लिए बहुत ही भाग्यशाली रहेगा, आइए विस्तार पूर्वक जानते हैं कल का लकी राशिफल।

कल यानी 7 अप्रैल को चंद्रमा का गोचर वृश्चिक राशि में होगा। और इस गोचर में कल चंद्रमा ज्येष्ठा नक्षत्र से संचार करेंगे। चंद्रमा इस गोचर के दौरान कल मंगल के साथ नवम पंचम योग बनाएंगे जबकि कल मंगल और सूर्य की युति से आदित्य मंगल योग बनेगा। साथ ही कल चंद्रमा से छठे भाव में मेष राशि में कल शुक्र और अष्टम भाव में गुरु के होने से चंद्राधि योग भी बनेगा। ऐसे में कल का दिन ग्रहों के योग संयोग से वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला और मकर राशि के जातको के लिए लाभदायक और भाग्यशाली रहेगा। तो आइए जानते हैं कल यानी 7 अप्रैल को इन राशियों को भाग्य किन-किन मामलों में लाभ दिलाएगा साथ ही जानें मंगलवार के उपाय भी।

वृषभ राशि के लिए कल मंगलवार का दिन कैसा रहेगा

वृषभ राशि के जातको के लिए कल मंगलवार का दिन मंगलकारी रहेगा। आपकी राशि से सातवें भाव में चंद्रमा का संचार होगा जबकि गुरु आपकी राशि से दूसरे और शुक्र द्वादश भाव में होकर आपको मर्यादा ईमानदारी पर चलते हुए लाभ प्रदान करेंगे। शिक्षा और शैक्षणिक काम में आपको भाग्य का सपोर्ट मिलेगा। नौकरी और कार्यक्षेत्र में आपको वरिष्ठ व्यक्तियों से सहयोग प्राप्त हो सकता है। मान सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार के साथ आपको सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। सरकारी क्षेत्र के काम में थोड़ी परेशानी के बाद आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

मिथुन राशि के लिए कल मंगलवार का दिन कैसा रहेगा

मिथुन राशि के जातको के लिए कल मंगलवार का दिन किसी बड़ी सफलता और उपलब्धि से आनंदित करने वाला रहेगा। पारिवारिक जीवन में आपसी प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। मित्रों और भाई बहनों से आपको सहयोग मिलेगा। कोई काम जो आपका काफी समय से अटक रहा था वह पूरा हो सकता है। लेकिन आपके लिए जरूरी है कि आप दूसरों से अपने काम पर फोकस करें। आर्थिक योजनाओं को बेहतर तरीके से आप मैनेज कर पाएंगे। बच्चों की शिक्षा और सेहत भी आपकी प्रमुखता रह सकती है। बच्चे बीमार चल रहे हैं तो उनकी सेहत में सुधार हो सकता है। किसी उलझन का समाधान होने से आप राहत महसूस कर सकते हैं।​

मिथुन राशि के लिए कल मंगलवार के उपाय : आपको कल उपाय के तौर पर लाल चंदन का तिलक करना चाहिए और हनुमान चालीसा का पाठ भी करना चाहिए।

कन्या राशि के लिए कल मंगलवार का दिन कैसा रहेगा

कन्या राशि के जातको के लिए कल मंगलवार का दिन बुद्धि और कार्यकुशलता से लाभ प्रदान करने वाला रहेगा। आपका सामाजिक सम्मान बढ़ेगा और घर के बड़े बुजुर्गों से आपको सहयोग भी प्राप्त होगा। भाई बहनों से भी आपको कल सहयोग प्राप्त हो सकता है और शाम के समय आप परिवार के साथ मनोरंजक समय भी बिता पाएंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। लेकिन आपके लिए यह जरूरी है कि छोटे समय में लाभ की बजाय दीर्घकालीन लाभ पर फोकस करें। आपके सितारे यह भी बताते हैं कि आपको कल प्रॉपर्टी के काम में फायदा हो सकता है, वाहन सुख मिलने का भी संयोग बनेगा।

तुला राशि के लिए कल मंगलवार का दिन कैसा रहेगा

तुला राशि के जातको के लिए कल मंगलवार का दिन भाग्यशाली रहेगा। राशि से दूसरे भाव में चंद्रमा का गोचर और राशि से सातवें शुक्र का होना आपके लिए लाभ और कमाई का संयोग बना रहा है। आपको भाग्य उन्नति का मौका प्रदान करेगा। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनको भी कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। पिता और घर के बड़ों से आपको सहयोग मिलेगा। बिजनेस करने वाले जातकों को आर्थिक लाभ मिलने का अच्छा संयोग बना है। आय के कुछ नए स्रोत मिलने की भी खुशी होगी। संतान की सफलता से मन प्रसन्न होगा।

मकर राशि के लिए कल मंगलवार का दिन कैसा रहेगा

मकर राशि के लिए सितारे बताते हें कि आपका दिन कल सुखद और अनुकूल बीतेगा। आपके लिए भाग्य कल उन्नति का संयोग बनाएगा। आप अपनी मेहनत और लगनशीलता का पूरा लाभ ले पाएंगे। कुछ नई जिम्मेदारी भी आपको मिल सकती है और कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढेगा। धातु और बिजली आधारित काम में आपको कल के दिन विशेष रूप से फायदा होगा। जल और पेय पदार्थ के काम में भी आपको कल खूब फायदा होने वाला है। आप दिन भर कल ऊर्जा और उत्साह से भरपूर बने रहेंगे और आपका काम सुचारू रूप से चलेगा। ससुराल पक्ष से भी आप लाभ और सहयोग प्राप्त कर पाएंगे।

मकर राशि के लिए कल मंगलवार के उपाय : कल के दिन आपको उपाय के तौर पर दूध से भगवान शिवजी का अभिषेक करना चाहिए, ओम नमः शिवाय मंत्र का जप करें।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

you are welcome. Check Out
Ok, Go it!
To Top